कार्तिक मास (कार्तिक मास) की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (धनतेरस) मनाया जाता है। धनतेरस दिवाली से पहले आता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व है।
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है। धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए ये तो सभी को पता है, लेकिन आपको क्या पता है धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए? आज हम आपको बताएंगे कि धनतेरस पर कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।
लोहे की चीजें
धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन लोहे से बनी चीजें घर पर लाने पर राहु ग्रह (राहु ग्रह) की अशुभ छाया पड़ जाती है। राहु की दृष्टि पड़ते ही परेशानियां बढ़ने लगती हैं।
कांच का सामान
कांच का सामान का संबंध भी राहु ग्रह से होता है इसलिए धनतेरस के दिन कांच की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।
स्टील न
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। स्टील भी लोहे का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए। स्टील के बजाए तांबे या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जाने चाहिए।
काले रंग की वस्तुएं
धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस (धनतेरस) एक बहुत ही शुभ दिन है जबकि काले रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजों को खरीदने से लेकर।
धारदार चीजें
धनतेरस के दिन यदि आप खरीदारी करने निकले हैं तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार तोपों को खरीदने से बचना चाहिए।