Mahesh Batt Case On Luvidha Lodh
महेश भट्ट बॉलीवुड के उन नामीगिरामी लोगों में से एक हैं जिनका नाम अक्सर विवादों में बना रहता है। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद महेश भट्ट पर कई तरह के आरोप लगे थे। इस दौरान दावा किया गया था कि महेश भट्ट ने रिया चक्रवर्ती की मदद की है।जिसके बाद महेश भट्ट को सोशल मीडिया पर हो रही जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ गया था। इस घटना के बाद अब एक बार फिर से महेश भट्ट विवादों में घिर गए हैं।
कुछ समय पहले ही महेश भट्ट की एक रिश्तेदार लुवीना लोध ने वीडियो शेयर करके इस बॉलीवुड फिल्ममेकर पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। लुवीना लोध ने अपनी वीडियो में बताया है कि वह महेश भट्ट के भांजे की पत्नी है। महेश भट्ट का भांजा ड्रग्स और लड़कियों की सप्लाई करता है। ये बात जानने के बाद उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है।
अपनी वीडियो में लुवीना लोध ने दावा किया है कि महेश भट्ट बॉलीवुड के डॉन हैं। इंडस्ट्री में महेश भट्ट की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता। इतना ही नहीं लुवीना लोध ने आरोप लगाए हैं कि महेश भट्ट ने इनकी जिंदगी को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।
इसी बीच महेश भट्ट ने भी बिना देर किए एक स्टेटमेंट जारी करके खुद को बेकसूर बता दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कुछ समय पहले ही महेश भट्ट के वकील ने एक स्टेटमेंट जारी की है।