बॉलीवुड के बेहतरीन और मशहूर डायरेक्टर्स और एक्टर्स में से एक अनुराग कश्यप आज यानि 10 सितंबर को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज सुबह से ही अनुराग को सोशल मीडिया पर उनके फैंस प्यार भरे संदेशों की बौछार कर रहे हैं। अनुराग हमेशा से ही अपनी कंट्रोवर्सियल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, वह हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं में से एक और अपने विचारों और दृष्टिकोणों के बारे में मुखर और निष्पक्ष होने के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? अनुराग कश्यप इन दिनों अपने से करीबन 22 साल छोटी एक्ट्रेस शुभ्रा शेट्टीको डेट कर रहे हैं। यही वजह है कि वो इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं।
निर्देशक, जो आज 48 वर्ष के हो गए वो 26 वर्षीय शुभ्रा को डेट कर रहे हैं। शुभ्रा शेट्टी फैंटम फिल्म्स में उनकी सहयोगी थीं। लंबे समय तक फैंस का अनुमान लगाने के बाद, अनुराग ने 2018 में एक मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं एक लंबे समय के बाद एक रिलेशनशिप में हूं। मुझे विश्वास नहीं होता कि यह जानना किसी का बिजनेस है। किसी को किसी न किसी स्तर पर प्यार होना चाहिए। मैं प्यार की भावना से प्यार करता हूं। 90 साल की उम्र में भी मुझे ‘प्यार हो जाएगा’।’