बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत के लिए मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार से पंगा लेना भारी पड़ता दिख रहा है। कंगना रनौत को जैसा डर था ठीक वैसा ही हुआ। कंगना रनौत के मुंबई स्थित दफ्तर पर आखिरकार बीएमसी ने बुलडोजर चलवा दिया है। मौके से सामने आ रही तस्वीरें और फोटोज इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि ये कार्रवाई उस वक्त हुई है जब अदाकारा मुंबई में मौजूद नहीं है। वो बीते दिन ही अपने होमटाउन मनाली से मुंबई के लिए निकली हैं। इस वक्त वो चंडीगढ़ तक पहुंची है और मुंबई पहुंचने में उन्हें अभी वक्त लगेगा। लेकिन इससे पहले ही कंगना रनौत के मुंबई स्थित दफ्तर पर बीएमसी ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़िए अब तक क्या-क्या हुआ।