14 सितंबर को मनाया जाएगा हिंदी दिवस
वहीं, दूसरी ओर अगले महीने ही देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाएगा। हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। हिन्दी विश्व में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है। विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ-साथ हिन्दी हमारी ‘राष्ट्रभाषा’ भी है। हिन्दी ने हमें दुनिया में एक नई पहचान दिलाई है। हम आपको बता दें कि हिन्दी भाषा विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है।