भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में मंगलवार को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सरकार के कार्यों की सराहना की। कोरोना काल के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की। कश्यप ने पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल के कार्यों की सराहना की।
सुरेश कश्यप ने कहा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जैसा एक सशक्त नेतृत्व है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त भारत के रूप में उभर रहा है पिछले दिनों गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हुई झड़प में हमारे सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। केंद्र में मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व होने के कारण चीन को अपनी सीमा से पीछे हटना पड़ा। 500 वर्षों तक लाखों हिंदुओं के बलिदान के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ